धनबाद, जुलाई 13 -- धनबाद जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से डीसी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया से मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर संस्था के संस्थापक रवि निषाद, रंजीत कुमार, सुधीर हेंब्रम, शमशेर अली राजू, संस्था के जिला सचिव सहदेव महतो, नाजिम खान, एसके सिंह, एसके यादव आदि ने संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाकर इस अभियान को शुरू किया। शिवाजी प्लस टू उच्च विद्यालय बेनागोड़िया, मध्य विद्यालय बेनागोड़िया एवं प्राथमिक विद्यालय धरमपुर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय कुमार झा, प्राचार्य शिवाजी प्लस टू उच्च विद्यालय बेनागोड़िया की प्रतिमा मुर्मू ,निपन कुमार मंडल, जयप्रकाश, भुवंद रोहिदास, ज्योति लाल मरांडी थे। मध्य विद्यालय बेनागोड़िया, प्राथमिक विद्यालय धर्...