बगहा, दिसम्बर 10 -- मझौलिया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया शेख में ताला तोड़कर 65 इंच का एलईडी टीवी और अन्य उपस्कर की चोरी हुई है। घटना रविवार की रात्रि की है। प्रभारी प्रधानाध्यापक मुस्ताक करीम ने थाना में इस वावत एफआईआर किया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु 65 इंच का एलइडी टीवी उपलब्ध कराया गया था। जिसको विद्यालय में जांच करके कार्यालय में सेट कर दिया गया था। रविवार की छुट्टी उपरांत सोमवार को जब सब लोग विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय कार्यालय का ताला टूटा पाया गया ,तथा अंदर रखा एलइडी टीवी गायब था। उन्होंने बताया कि कार्यालय के अंदर रखे बाल्टी, ग्लास और दरी की भी चोरी हुई है। बीईओ हफिजुर रहमान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.