फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा एवं डॉक्टर नीरज ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में प्रत्येक वर्ष एक करोड़ तीस लाख से अधिक मौतें पर्यावरणीय कारणों से होती हैं। इस में जलवायु संकट जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जलवायु संकट भी एक स्वास्थ्य संकट माना है। डब्ल्यू एच ओ के अनुसार हमारे राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक निर्णय जलवायु और स्वास्थ्य संकट को बढ़ा रहे हैं। 90 प्रतिशत से अधिक लोग जीवाश्म ईंधन के जलने से होने वाली अस्वास्थ्यकर हवा में सांस लेते हैं। विश्व देख रहा है कि मच्छर पहले से कहीं अधिक तेजी से बीमारियां फैला रहे ...