रुडकी, दिसम्बर 6 -- रुड़की। अखिल भारतीय एससी/एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन में बच्चों को स्वेटर, जूते और मोजे वितरित किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधीर कुमार, महासचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष शुकल चन्द, अजय यादव, उज्ज्वल मौर्य, मोहम्मद आलम, एसके सिसोदिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शर्मा, शिक्षिका नीरज, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...