संभल, फरवरी 7 -- तहसील क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब स्कूल की दीवार पर धार्मिक संदेश लिखी तस्वीर लगी मिली। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप और शिक्षक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो गया। शुक्रवार दोपहर विहिप के जिला सत्संग प्रमुख रितुपर्ण कृष्ण और बजरंग दल के आशीष तूफानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। आरोप है कि दीवार पर लगी धार्मिक संदेश वाली तस्वीर देख जब उन्होंने विरोध शुरू किया, तो मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक ने उसे उतार लिया, जिससे कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते...