साहिबगंज, मई 10 -- साहिबगंज। जिले के सरकारी स्कूलों में बीते तीन सालो में प्रति शिक्षक पर 8.51 विद्यार्थी बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में सरकारी स्कूल में एक शिक्षक पर औसतन 63.50 विद्यार्थियों के पठन-पाठन की जिम्मेदारी थी। 2024 में यह संख्या बढ़कर 68.23 पर पहुंच गई। 2025 में एक शिक्षक पर औसतन 72.01 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है। यह आंकड़ा शिक्षा विभाग का है। हालांकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)के तहत प्राइमरी सेक्शन में एक शिक्षक पर 30 एवं अपर प्राइमरी में 35 बच्चों के पठन-पाठन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस लिहाज से जिला में इस समय एक शिक्षक पर औसतन दोगुना से भी अधिक विद्यार्थियों के पठन-पाठन की जिम्मेदारी है। 2022 में जिला के सरकारी स्कूलों में 2,25,752 विद्यार्थी नामांकित थे। इस समय यह संख्या बढ़कर 2,34,048 हो गई है। रिपोर्ट के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.