गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- - महामाया स्टेडियम में 25 फरवरी से लीग आयोजित होगी गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्टेडियम में 25 फरवरी से सरकारी स्कूल फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन चार दिन तक होगा और 28 फरवरी को समापन किया जाएगा। इसमें अलग अलग सरकारी स्कूल के बच्चों की 50 टीमें भाग लेंगी और प्रतिभा दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव हेमंत पवार ने बताया कि लीग के माध्यम से सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाएगा। इससे उनकी प्रतिभा और निखरेगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि लीग में लगभग 50 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में लीग की तैयारियां की जा रही है...