भागलपुर, मार्च 10 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार बहुजन इंटेलेक्चुअल फोरम, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार) और पेरियार ललई सिंह विचार मंच के संयुक्त बैनर तले रविवार को जैन मंदिर धर्मशाला में शिक्षा बचाओ-संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर और चर्चित किताब प्रोफेसर की डायरी के लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव ने कहा कि सरकारी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय को बर्बाद किया जा रहा है। शिक्षा को बिकाऊ माल बनाया जा रहा है। बहुजनों के लिए फिर से शिक्षा का दरवाजा बंद किया जा रहा है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि हमारे देश में दो धारा के बीच सीधी लड़ाई चल रही है। एक धारा मनुस्मृति को फिर से थोपना चाहती है और दूसरी धारा संविधान को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.