हापुड़, मार्च 21 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला का गुरूवार दोपहर उच्च प्राथमिक विद्यालय अजराड़ा के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भ्रमण किया। इस दौरान सरकारी स्कूलों के लगभग 50 बच्चों ने फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब बायो लैब, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, विभिन्न खेलों के समान आदि का निरीक्षण भी किया। बच्चों के विद्यालय भ्रमण के बाद डीएम पब्लिक स्कूल चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे अच्छे-अच्छे काम करने का आग्रह किया। पढ़ाई में अच्छा बनकर समाज को अच्छा बनाने का प्रोत्साहन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। शिक्षकों ने भी बच्चों को पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों, शिक्षण विधियां एवं तकनीक की पहचान के संबंध में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.