आशीष दीक्षित, मार्च 19 -- बरेली के उच्च प्राथमिक स्कूल सिंघा में सहायक अध्यापिका फूलन देवी बच्चों को पढ़ाने के साथ ही खेलों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फूलन देवी ने ट्रिपल जंप में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। अब उनका चयन इंडोनेशिया में होने वाली एशियाई मास्टर एथलेटिक ओपन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल सिंघा में सहायक अध्यापिका फूलन देवी को स्कूली समय से ही खेलों का शौक रहा है। टीचर बनने के बाद वो अपने इस शौक को समय नहीं दे पा रही थीं। बीते दिनों उनकी जीजीआईसी में अंग्रेजी की प्रवक्ता अर्चना राजपूत से मुलाकात हुई। अर्चना राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहीं थीं। अर्चना राजपूत की प्रेरणा से फूलन देवी ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.