हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। रोटरी क्लब हल्द्वानी ने एसबीआई के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोजेक्ट के तहत 10 सरकारी विद्यालयों की छात्राओं के लिए 2500 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। यह वितरण अलग-अलग दिनों में स्कूल परिसरों में किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, नैपकिन के सही उपयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव, सुमन बिष्ट, ज्योति पंत, जया पांडे, शाइस्ता अबरार, आशा कनोजिया, कस्तुबानंद लोहनी, आशीष शर्मा, गिरजा पाठक, मधु पांडे उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...