हजारीबाग, फरवरी 17 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि जिले के 205 सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास तथा 62 स्कूलों में आइसीटी स्मार्ट क्लास की सुविधा दी गई है। बावजूद इसके इसका पूरा लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा हैं। स्कूलों में इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, डिजिटल प्रोजेक्टर और मल्टीमीडिया सामग्री तो उपलब्ध है किंतु उन्हें संचालित करने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षक नहीं हैं। जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हैं, उनमें से लगभग 60 प्रतिशत स्कूलों में यह सुविधा नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर उपकरण धूल खा रहे हैं या तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं। एक मध्य विद्यालय के एक छात्र ने बताया कि स्मार्ट क्लास में पढ़ाई अच्छी लगती है, वीडियो देखकर विषय जल्दी समझ में आता है, हफ्ते म...