धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिलास्तर पर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के लिए स्थानीय स्तर पर पांच छुट्टियां घोषित की गई हैं। गुरुवार को डीईओ अभिषेक झा व डीएसई आयुष कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत 28 मार्च यानी शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुमे की छुट्टी रहेगी। वहीं उर्दू विद्यालयों में ईद उल अजहा की छुट्टी 8 जून को रहेगी। चेहल्लूम की छुट्टी 14 अगस्त, मनसा पूजा 18 अगस्त, तीज 26 अगस्त व जिउतिया की छुट्टी 15 सितंबर को रहेगी। यह छुट्टी सभी प्रारंभिक, उच्च, उच्चतर माध्यमिक व गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए प्रभावी रहेगा। राज्यस्तर से पहले ही 55 छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उक्त 55 छुट्टियों के अलावे स्थानीय स्तर पर पांच छुट्टियां दी गईं। इस तरह से सरकारी स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.