कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अब जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र न केवल किताबों तक सीमित रहेंगे, बल्कि पर्यावरण सरंक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के निर्देश पर सभी सरकारी विद्यालयों में इको क्लब फॉर मिशन लाईफ का गठन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरणीय गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि यह एक बेहतरीन पहल है। इको क्लब के माध्यम से बच्चे वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे न केवल उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। 30 अप्रैल तक होगा पंजीयन डीईओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.