फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन की तर्ज पर पोषण वाटिकाएं तैयार की जाएंगी, जिनमें बच्चों को हरी सब्जियों के साथ फलों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। जिन स्कूलों के पास आधा एकड़ या इससे अधिक खाली जमीन है, वहां पर चीकू, अमरूद, आम, पपीता, अनार, अंगूर, ड्रेगन फ्रूट, नीम, तुलसी और हरी सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सभी जिलों में एक-एक स्कूल का चयन किया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है और पोषण वाटिका के लिए एक स्कूल का नाम मांगा है। शिक्षा विभाग ने एनआईटी दो स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम भेजने पर विचार कर रहा है। पोषण वाटिका में उगने वाली सब्जियों का प्रयोग मिडडे मील में किया जाएगा। इसके अलावा इससे प्राप्त होने वाले फलों का भी छात्र आनंद ले सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.