नवादा, फरवरी 8 -- नवादा, निज प्रतिनिधि। जिले के दो चार हाई व इंटर स्कूलों को छोड़कर अधिकांश हाई व इंटर स्कूलों में पुस्तकालयों की स्थिति अच्छी नहीं हैं। जिले में सिर्फ 67 हाई व इंटर स्कूलों में लाइब्रेरियन हैं, जबकि फिलहाल हाई व इंटर स्कूलों की संख्या 208 है। जिले में लाइब्रेरियन की बहाली पिछले कई सालों से नहीं हुई है। जिसके कारण स्कूलों में पुस्तकालयों की स्थिति ठीक नहीं है। एक दशक पहले जिले में हाई व इंटर स्कूलों की संख्या 67 थी। लिहाजा इन स्कूलों में पुस्तकालय अध्यक्षों की बहाली हुई। बाद के समय में मिडिल स्कूलों को हाई व इंटर स्कूलों में अपग्रेड करने का काम शुरू हुआ। लिहाजा हाल के समय में जिले में हाई व इंटर स्कूलों की संख्या बढ़कर 208 हो गई। जिन उत्क्रमित हाई स्कूलों में कमरे का अभाव है, वहां तो पुस्तकालय भी उपलब्ध नहीं है। शहर के गांधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.