धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नगर निगम चुनाव की अधिसूचना 27 जनवरी को जारी होने की संभावना है। संभव है कि फरवरी में नगर निकाय चुनाव हो। वहीं तीन फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 23 फरवरी तक निर्धारित है। चुनाव व मैट्रिक-इंटर परीक्षा का साइड इफेक्ट प्रारंभिक सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ने वाला है। काफी संख्या में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को चुनाव में मास्टर ट्रेनर समेत अन्य कोषांग में प्रतिनियुक्त किया जाता है। वहीं धनबाद में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए प्रारंभिक शिक्षकों की ड्यूटी वीक्षक के रूप में लगाई जाती है। धनबाद में मैट्रिक परीक्षा के लिए 96 केंद्र व इंटर परीक्षा के लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षा मिलाकर 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.