लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक स्कूलों से लेकर माध्यमिक स्कूलों तक में यूपी दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। 24 जनवरी 1950 को यूपी की स्थापना हुई थी। ऐसे में विद्यार्थियों को इसके गौरवशाली अतीत से लेकर अभी तक की प्रदेश की यात्रा के विषय में जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस तक कार्यक्रम चलेंगे। इन तीन दिनों में विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...