बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बाबत यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन बाराबंकी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)को पत्र भेजकर आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शुल्क निर्धारण कराने और उसका विवरण विद्यालयों की दीवारों पर अंकित कराने की मांग की है। श्री शुक्ल ने बताया कि कई अभिभावकों ने संगठन को बताया कि सरकारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा शासन से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त पौधरोपण शुल्क, पीटीए शुल्क, साइकिल स्टैंड शुल्क और साहित्य शुल्क जैसे अन्य मदों में धन की वसूली की जा रही है, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक के कार्यालय से वर्ष 2014 में जारी उस आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.