गुड़गांव, जनवरी 7 -- गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों को अब केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर तरीके से समझने और जीने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की जा रही जीवन कौशल ट्रेनिंग का उद्देश्य छात्रों को किताबों से आगे बढ़कर व्यावहारिक, सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। यह प्रशिक्षण छात्रों को जागरूक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में तैयार करने पर केंद्रित होगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि आज के समय में छात्रों को केवल अच्छे अंक नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने, खुद पर भरोसा रखने और परिस्थितियों से निपटने की क्षमता भी जरूरी है। क्लासरूम से बाहर की सीख, असली जिंदगी की तैयारी: लाइफ स्किल प्रशिक्षण के तहत छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावर...