रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के सरकारी स्कूलों के लिए मार्च का आखिरी शनिवार अलग अंदाज लेकर आया था। स्कूल प्रांगण सांस्कृतिक महोत्सव के रंग में रंगे थे। झारखंड के साथ देश की विविध संस्कृतियों पर आधारित प्रस्तुतियों के लिए मंच सजा था। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रांत की वेशभूषा में प्रस्तुतियों से आगंतुकों के साथ ग्रामीणों के दिल पर अलग छाप छोड़ी। रांची जिला शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार वार्षिक परीक्षा के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित कराया गया। कल्चर कनेक्ट नाम से स्कूलों में बीते एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। शनिवार को स्कूलों में इसका आयोजन हुआ। औपचारिक उद्घाटन मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 2000 सरकारी विद्यालय (पहली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.