नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल मैदान, बहुउद्देशीय खेल ऑडिटोरियम और मिनी खेल परिसर विकसित किए जाएंगे। इन मैदानों में छात्रों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार कई खेल अकादमियों के साथ साझेदारी करेगी। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही विभिन्न खेलों का उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण देना है। जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली व देश का नाम रोशन कर सकें। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की। इससे पहले उन्होंने दिल्ली सचिवालय में शिक्षा विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें विभागीय कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस योजना के लिए विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.