धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद। जिले के प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा (एसए वन) का आयोजन 20 दिसंबर से होगा। परीक्षा 23 दिसंबर तक ली जाएगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची ने परीक्षा से संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। कक्षा एक व दो की परीक्षा मौखिक व कक्षा तीन से आठवीं की परीक्षा प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका पर ली जाएगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ, लघुउत्तरीय व दीर्घउत्तरीय प्रकार के होंगे। कॉपियों की जांच छह से 10 जनवरी तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...