जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अब कॉलेज और विश्वविद्यालय के आठ वर्ष के शिक्षण अनुभव वाले प्रोफेसरों को सरकारी स्कूलों का नेशनल मेंटर बनाया जाएगा। यह पहल नई शिक्षा नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य स्कूल शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों और कौशल से सशक्त करना है। इसके लिए कोल्हान विश्वविद्यालय से भी शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं। यूजीसी ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर संस्थानों से ऐसे प्रोफेसरों की पहचान कर नाम भेजने को कहा है, जो नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग में मेंटर की भूमिका निभा सकें। चयनित मेंटर ऑनलाइन एनएमएम पोर्टल के माध्यम से व्यक्तिगत और समूह आधारित सत्रों से स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। शिक्षा मंत्रालय के इस प्रयास के जरिए स्कूलों में एक व्यवस्थित और पेशेवर मेंटरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.