हजारीबाग, दिसम्बर 18 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों की सुरत बदलने की कवायद में जिला प्रशासन लगा हैं। डीएमएफटी मद से स्कूलों को संवारने के लिए राशि भी दी जा रही हैं। वर्ष 2025 में जिले के 255 सरकारी स्कूलों का रेनोवशन किया गया। पेयजल की व्यवस्था के लिए 198 स्कूलों में बोरिंग की गई। बताया जाता है कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी से जूझ रहे स्कूली बच्चों को इससे राहत मिलेगी। स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाए गये हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडो के 12 स्कूलों में 14 स्मार्ट क्लास बनाए गये। बरकठ्ठा, चुरचू एवं पदमा प्रखंड के एक-एक स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाया गया है। डारी, कटकमदाग, कटकमसांडी एवं केरेडारी के दो-दो स्कूल में स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया गया। साथ ही इचाक प्रखंड के तीन स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाया गया है। स्कूलो...