हापुड़, अगस्त 1 -- जनपद के कई परिषदीय सरकारी स्कूलों की छत में सीलन आ गई है। लेंटर के टुकड़े टूटकर नीचे गिर रहे हैं। जिस कारण स्कूलों में अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। स्कूलों को अतिशीघ्र मरम्मत की जरूरत है। हाल ही में प्राथमिक विद्यालय भमैड़ा की छत का प्लॉस्टर अचानक नीचे गिर गया था। जिसकी चपेट में आकर दो बच्चे घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया था। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया था। डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में पंचायत भवन में स्कूल संचालित करा दिया है। यहां जिला हापुड़ के कई सरकारी स्कूलों की छतों की स्थिति खराब है। स्कूलों की छत में बारिश के कारण सीलन आ गई है। स्कूलों की छतों को मरम्मत की आवश्यकता है। आये दिन स्कूलों की छतों से प्लास्टर के टुकड़े टूटकर नीचे गिर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.