बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- सरकारी स्कूलों का 5 साल में बदलेंगे तकदीर : विधायक रहुई हाईस्कूल में 59 लाख की लागत से बनेगी चहारदीवारी, विधायक ने रखी आधारशिला विद्यार्थियों के नामांकन के अनुरूप स्कूलों में वर्गकक्ष नहीं होने पर विधायक ने जतायी नाराजगी रहुई हाईस्कूल में ग्रामीणों, विद्यार्थियों संग विधायक ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात फोटो : रहुई एमएलए : रहुई हाईस्कूल में रविवार को चहारदीवारी का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई हाईस्कूल कई साल से चहारदीवारी के साथ ही अतिरिक्त वर्गकक्ष की कमी का दंश झेल रहा है। अब, इन स्कूलों की तकदीर बदलने की उम्मीद जगी है। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को रहुई हाईस्कूल की चहारदीवारी निर्माण की अधारशिला रखी। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना क...