सिद्धार्थ, जून 10 -- शोहरतगढ़। कस्बे के नीबी दोहनी स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में चल रहे समर कैम्प के छात्रों ने सोमवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें दुकान संचालक के जरिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। कोटेदार रविंद्र कुमार ने छात्रों को दीवार पर अंकित सूची बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक माप तौल मशीन से माप तौल की प्रक्रिया, ई-पास मशीन, राशनकार्ड व खाद्यान्न चावल, गेहूं की वितरण व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी। समर कैंप के छात्र-छात्रा प्रियंका, राज, रिंकी, अंगद व प्रीतम आदि ने शिक्षामित्र शिवकुमार, अनुदेशक यशपाल के साथ गल्ले की दुकान का भ्रमण किया। छात्रों को डोई नदी के किनारे स्थित शोहरतनाथ शिवमन्दिर व प्राकृतिक सौंदर्य आदि से भी परिचित कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.