गोपालगंज, अप्रैल 17 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के भोरे- पंचदेवरी मुख्य पथ पर महरादेउर के समीप सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर लोगों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया। बाद में प्रशासन द्वारा समझा -बुझाकर किसी तरह जाम को हटवाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि महरादेउर बाजार स्थित सरकारी भूमि पर पूर्व से चहारदिवारी है। उसके अंदर पानी टंकी भी मौजूद है। उसी गांव के रविंद्र चौहान ने बाउंड्री को तोड़ दिया। जैसे ही चहारदीवारी के तोड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों की मिली, वे लोग सड़क पर उतर गए और सड़क को अवरुद्ध कर दिया,जिससे आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों ने इससे संबंधित ज्ञापन भोरे सीओ अनुभव कुमार राय को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.