आरा, दिसम्बर 13 -- आरा, हिप्र.। जिले में शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सरकारी व निजी स्कूलों का संचालन सुबह आठ बजे से पहले नहीं किया जायेगा। इसे ले डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने शनिवार को आदेश जारी किया है। जिले में जो स्कूल दो पालियों में संचालित हैं, उन स्कूलों में पहली पाली का संचालन सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पाली का संचालन दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम पांच बजे तक किया जायेगा। सभी निजी स्कूलों का संचालन सुबह आठ बजे के पहले नहीं किया जायेगा। यह आदेश पूरे दिसंबर माह के लिए जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...