लखनऊ, मार्च 9 -- पीजीआई सरकारी व निजी पैथोलॉजी में वायरोलॉजी लैब स्थापित करने में मदद करेगा। संक्रमण जनित रोगियों के मामले बढ़ने के बाद वायरोलॉजी लैब की उपयोगिता बढ़ गई है। संस्थान के विशेषज्ञ इनके सेंटर में जाकर सैंपल प्रबंधन, सेल संस्कृति विधि और आणविक निदान का तरीका बताएंगे। डॉक्टरों को जरूरी प्रशिक्षण देंगे। ताकि वायरस की पहचान की जा सके। पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. रुंगमेई एसके मारक का कहना है कि कुछ ही चुनिंदा संस्थानों में वायरोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। जांच दायरा बढ़ाने के लिये इसके केन्द्र बढ़ाने जरूरत है। इस दिशा में पीजीआई सरकारी व निजी केन्द्र में वायरोलॉजी जांच की सुविधा शुरू कराने में सहयोग करेगा। संस्थान की टीम उस केन्द्र में जाकर निरीक्षण करेगी। जरूरी प्रशिक्षण के साथ ही तकनीकी सहायता मुहैया कराएगी। 20 वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.