गया, फरवरी 5 -- बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बैरीवनवास के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना अंतर्गत कई ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को गहलौर घाटी, दशरथ मांझी स्मारक, लक्ष्मण झूला, नालंदा खंडहर, पावापुरी जल मंदिर, बौद्ध स्तूप राजगीर के अलावे गयाजी का रबर डैम आदि स्थानों का परिभ्रमण सुरक्षित बस द्वारा कराया गया। भ्रमण में बच्चों को गाइड के रूप में शिक्षक मनीष कुमार चौहान ने मार्गदर्शन किया तथा प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षित एवं सफल भ्रमण कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...