मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर स्थित कन्या मध्य विद्यालय, माधोपुर में सोमवार को गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सौजन्य से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। इससे पूर्व डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. फारूख, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डीएम ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि, गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम के अंतर्गत 'जमीनी स्तर से कक्षा तक, दूध और मिशन के साथ' पहल के तहत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 180 से 200 मिलीलीटर तक न...