मधुबनी, फरवरी 28 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस वर्ष समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड द्वारा शैक्षणिक सत्र आरंभ होने से पहले पाठ्य पुस्तकों की खेप बीआरसी में आ चुकी है। पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उक्त पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगीं। प्रखंड संसाधन केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालू शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन के 75 फीसदी पाठ्य पुस्तक शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वितरण के लिए बीआरसी भेजी गई है। जिसमें पहली से आठवीं कक्षा तक की पाठ्य पुस्तकों के बंडल शामिल हैं। बीआरसी से पाठ्य पुस्तकों का वितरण 01 से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधान शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.