रांची, जुलाई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक सरकारी विद्यालयों में कई दशक से लिपिक के पद रिक्त हैं। उन्होंने सरकार से जल्द नियुक्ति की मांग की है। कहा कि लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लिपिकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन कभी प्रकाशित नहीं किया गया। कहा कि प्रत्येक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लिपिकों का न्यूनतम एक पद तथा अधिकतम तीन स्वीकृत पद हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार सभी उच्च विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई की जानी है। एसओई योजना के आने से निजी विद्यालयों से छात्र सरकारी विद्यालयों में नामांकन ले रहे हैं। छात्रों की संख्या प्रत्येक वर्ष बढ़ जाने के कारण विद्यालय में कार्यालय कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.