मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भोजपुरी के शेक्सपीयर माने जाने वाले लोक गायक राय बहादुर भिखारी ठाकुर की 139वीं जयंती पर गुरुवार को राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। बैरिया स्थित ढोढ़ा ठाकुर सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर नंदवंशी ने की। उद्घाटन वरिष्ठ नेता दीनबंधु ठाकुर ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने नाटक और गाना के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए बिहार का नाम देश ही नहीं, विदेशों में भी रोशन किया। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में भिखारी ठाकुर की जीवनी पढ़ाने व कला संस्कृति बोर्ड का गठन करने की मांग राज्य व केंद्र सरकार से की। उन्होंने फूहड़ गाना गाकर समाज और भोजपुरी को दूषित करने पर रोक लगाने की भी मांग...