भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्णय के अनुसार 29 नवम्बर को सरकारी विद्यालयों में हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा तथा निपुण बनेगा बिहार हमारा दोनों थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इससे संबंधित अधिसूचना विभाग की प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ एसएसए को दी। डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने बताया कि जिले के स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक अभिभावक संगोष्ठी में भाग लें। अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया जाए। पत्र के अनुसार मई 2025 से बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। चूंकि 27 सितम्बर 2025 को निपुण बनेगा बिहार हमारा पर आधारित अभिभावक शिक्षक संग...