बलिया, जनवरी 1 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले भर में एक माह तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण समेत अन्य सुविधाओं के बारे में बताया गया। डीएम ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। लोगों से अपील की कि बच्चों को मोटरसाइकिल चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। चार पहिया वाहन चालकों को सीट ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.