हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के बावन चुंगी शराब ठेका वाली गली में टिलिया के पास एक व्यक्ति के द्वारा सरकारी रास्ते में अवैध तरीके से 15 फीट का टीन शेड डालने को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। इसके शिकायत भी उच्च अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। अवैध कब्जे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला बावन चुंगी टिलिया निवासी परमेंद्र सिंह चौहान व मोहल्ला के कई लोगों ने मिलकर उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा है कि मोहल्ला का ही एक व्यक्ति सरकारी रास्ते में अवैध तरीके से 15 फीट का टीन सेड डालकर गाड़ी का गैराज बना रखा है। इसके बन जाने से सड़क वहां पर सकरी हो ग...