शामली, जनवरी 2 -- सरकारी रास्ते पर अवैध रूप से गड्ढा खोदने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में पड़ोसी पर गड्ढा खोदने का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला खैल निवासी रणजीत सैनी पुत्र कन्हैयालाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 9 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे उनके खेत के पास स्थित सरकारी रास्ते पर पड़ोसी रामनिवास पुत्र सिमरु अपने मजदूरों के साथ गड्ढा खोद रहा था। जब रणजीत ने सरकारी रास्ते पर खुदाई को गैरकानूनी बताते हुए इसका विरोध किया, तो रामनिवास और उसके बेटे जोनी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गफ्फार के बेटे कासिम और आरिफ तथा रामनि...