चाईबासा, जनवरी 29 -- चाईबासा, संवाददाता। सरकारी राशि गबन करने के मामले में विशेष प्रमंडल चाईबासा के सेवानिवृत्त कनीय अभियंता विजय कुमार वर्मा को सीजेएम अक्षत कुमार की अदालत ने चार साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। विजय सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर एमआईजी हिलटॉप का रहने वाले हैं। इसके खिलाफ 16 मार्च 2015 को विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार द्वारा मुफस्सिल थाना में सरकारी राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के लिए विजय द्वारा विभाग से अग्रिम राशि लिया गया। अग्रिम राशि लेने के बावजूद वह योजनाओं को पूर्ण नहीं कराया। विभाग द्वारा बार-बार योजनाओं को पूर्ण करने के लिए कहा जा रहा था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी योजनाओं को पूरा नहीं कराया गया। दर्ज मामले में बताया गया कि विजय कु...