बेगुसराय, फरवरी 16 -- बरौनी। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बरौनी नगर परिषद कार्यालय के समक्ष भारती फ्रेंडस क्लब के सदस्यों द्वारा धरना दिया गया। नेतृत्व डॉ. संजीव भारती कर रहे थे। धर्मेंद्र शर्मा, सुनील यादव, विजय महतो, सुमन पोद्दार, बबलू महतो आदि ने कहा कि बरौनी नगर परिषद में लूट खसोट मची है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। जलनिकासी का बंदोबस्त किए बगैर ही घटिया नाला का निर्माण कार्य करा कर पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सभी योजनाओं में लूट खसोट व अनियमितता बरती गई है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक योजनाओं की जांच कर गलत हुए कार्यों को ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर रंजीत रजक, गणेश मेहता, वेद प्रकाश, वकील महतो आदि मौजूद थे। इस संबंध में पूछने पर कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।...