बांका, जुलाई 27 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि पूर्व चांदन व्यापार मंडल सहयोग समितियों के प्रबंधक तथा वर्तमान में राज्य खाद्य निगम बांका के जिला प्रबंधक राजीव कुमार रंजन के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्ष 2018 से अक्टूबर 2022 तक चांदन व्यापार मंडल के प्रबंधक पद पर रहते हुए उन्होंने व्यापार मंडल के अभिलेखों का प्रभार संबंधित अधिकारियों को समर्पित नहीं किया। इसके साथ ही उन पर तत्कालीन अध्यक्ष अभिमन्यु बरनवाल एवं वर्तमान प्रबंधक ओंकार कुमार की मिलीभगत से Rs.40,67,342 की सरकारी राशि के गबन और दुरुपयोग का आरोप है। जिला सहकारिता पदाधिकारी जेनुल आबेदिन अंसारी के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि राजीव कुमार रंजन का तबादला वर्ष 2022 में निबंधक, उदाकिशुनगंज कार्यालय में कार्यालय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.