आरा, जुलाई 28 -- शाहपुर। पुलिस ने सरकारी राशि के गबन के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी राशि के गबन के आरोप में दर्ज कांड के अभियुक्त पूर्व वार्ड सदस्य असलम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह शिवपुर पंचायत का निवासी बताया जाता है। -- दो पियक्कड़ गिरफ्तार शाहपुर। पुलिस ने दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने शराब के नशे में दो पियक्कड़ संजीत कुमार और मुकेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों औद्योगिक क्षेत्र बक्सर के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.