मुंगेर, जनवरी 9 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम निखिल धनराज, डीडीसी अजीत कुमार, एडीएम मनोज कुमार, एसडीओ राजीव रोशन, बीडीओ निशा राय, सीओ अर्चना देवी, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी एवं प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। चाहे इंदिरा आवास हो, जल- नल, श्रम कार्ड, राशनका र्ड हो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा सुविधा हो या कृषि से संबंधित योजना का लाभ पात्र लाभुकों को मिले इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से अलग-अलग प्रखंडों में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 100 से अधिक लोगों ने समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.