नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने लोगों को सरकारी योजनाओ से जोड़ने के लिए 20 गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान 2268 लोगों ने पंजीकरण कराया गया। इनमें 1019 महिलाएं हैं। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि ग्रामीणों को आभा कार्ड, ई- श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पैन कार्ड और फैमिली कार्ड से जोड़ा गया। इस पहल के जरिए 2002 लाभार्थियों को 9 में से 5 या उससे अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...