रामपुर, जनवरी 8 -- डीएम ने उपखनिज लदे शासकीय परियोजनाओं से संबद्ध वाहनों के नो एंट्री में आने-जाने पर रोक लगा दी है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभागों, कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों द्वारा उक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने समस्त एसडीएम, सीओ, समस्त थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित करते हुए उपखनिज से लदे वाहनों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें। यह ध्यान रखा जाए कि नो-एंट्री में किसी भी प्रकार का उपखनिज परिवहन न हो। किसी भी स्तर पर उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर रात्रिकाल में अभियान चलाकर 1183 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के उपरांत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खन...