मधुबनी, जनवरी 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीआरडीए सभागार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सरकार के द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बालिकाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की साइकिल योजना, पोशाक योजना और कन्या उत्थान योजना ने बालिका शिक्षा को नई दिशा दी है। इन योजनाओं के कारण विद्यालयों में बालिकाओं की उपस्थिति बढ़ी है और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना और महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.