फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में पात्र लाभार्थियों के चेहरों पर खुशियां छा गयीं। विभिन्न सरकारी योजनाओं में उनका पंजीकरण कर लाभान्वित किया गया। 44 विभागों की ओर से शिविर में हिस्सेदारी की और स्टाल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी गयी। आफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में वृहद मेगा शिविर का शुभारंभ किया गया। वृहद प्रदर्शनी लगाकर सामाजिक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। जन सामान्य की समस्याओं का निराकरण भी कराया गया। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड, विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन का रजिस्ट्रेशन कर भी पात्रों को लाभान्वित किया गया। वन विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल पर पौधों का वितरण किया गया। रेड...