अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के 85 हजार बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए यह बुरी खबर है। एक सप्ताह के भीतर यदि उनका अपार (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी नहीं बना तो वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ये ऐसे बच्चे हैं जिनका न तो अब तक आधार बना है और न ही मिचमैच नाम व उम्र ही सही हुआ है। अन्य भी कई खामियां हैं। समग्र शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक छह लाख नौ हजार 833 बच्चे नामांकित हैं। लेकिन इसमें अब तक केवल तीन लाख 95 हजार 178 का ही अपार आईडी बना है। अभी भी दो लाख 11 हजार 86 बच्चे अपार आईडी से वंचित हैं। यह 11 फरवरी को प्रदेश स्तर पर जारी विभागीय रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में अररिया जिले की उपलब्धि 64.8 प्रतिश...